बागेश्वर। थाना बैजनाथ पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध खनन सामग्री ले जा रहे डंपर को सीज कर दिया। इसके अतिरिक्त शराब के नशे में वाहन चला रहे चालक को गिरफ्तार कर उसके कैंटर को भी सीज कर दिया।
बैजनाथ पुलिस ने थानाध्यक्ष पंकज जोशी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच गोमती नदी से बागेश्वर को खनन सामग्री ले जा रहे, डंपर संख्या एचआर 58 ए 8580 के चालक के पास रमन्ना व अन्य कागज नहीं मिले। इस पर एसओ ने उसे सीज कर दिया। वहीं एक चालक विक्रम सिंह पुत्र भवान सिंह निवासी देवसारी, ग्वालदम थराली को शराब के नशे में कैंटर संख्या यूके 04 सीबी 8178 को चलाते पाया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कैंटर को सीज कर दिया। थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने सख्त चेतावनी भी दी। पुलिस की इस कार्रवाई से लापरवाह वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। एक चालक विक्रम सिंह पुत्र भवान सिंह निवासी देवसारी, ग्वालदम थराली को शराब के नशे में कैंटर संख्या यूके 04 सीबी 8178 को चलाते पाया गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कैंटर को सीज कर दिया। थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने सख्त चेतावनी दी कि अवैध खनन सामग्री ढोने वालों और नशे में वाहन चलाने वाले चालकों को बख्शा नहीं जाएगा।