रायवाला स्थित एक होटल में भरोसा फाउंडेशन के तत्वावधान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में 512 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी लोग यमकेश्वर ब्लॉक से यहां पहुंचे थे।गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सभी लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक मजबूत संगठन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को देखकर भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा का प्रसार पूरे देश में हो रहा है।उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पक्की है। ये सभी लोग हेमंत बहुखंडी के भरोसा फाउंडेशन के कार्यों से प्रभावित हैं।हेमंत बहुखंडी ने कहा कि स्थानीय लोग हमारे सामाजिक कार्यों को देखते हुए एक साथआये हैं। प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास विज़न के कारण लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। इस मौके पर विनोद पांडेय, अनुसूया प्रसाद, शिरोमणि केस्टवाल, अंकित रावत , सुबोध नेगी, देवेंद्र प्रसाद, पुष्पेंद्र रावत, कुसुम देवी, पंकज बिष्ट, कमल नेगी, अनूप कुमार, संजय सिंह, मनीषा, गीता देवी, विनीता देवी, बीना देवी, पूरण सिंह, सुमन देवी, रोशनी देवी, राम सिंह, अनिता रावत, मधु जोशी, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी नीलम चमोली आदि उपस्थित रहे।