देहरादून। कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप के आह्वान पर मुसियाखान्द नैनीडांडा, पौड़ी गढ़वाल व देहरादून में बेरोजगार आंदोलनकारियों पर दमन के विरोध में धामी सरकार का पुतला जलाया गया।
चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक और प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप के आह्वान पर पौड़ी जनपद के नैनीडांडा विकास खंड के मुसियाखांद गांव में व देहरादून में बेरोजगार आंदोलनकारियों के दमन के विरुद्ध धामी सरकार का पुतला जलाया। पुतला दहन का नेतृत्व राज्य कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह कंडारी ने किया। इस विरोध प्रदर्शन में आंदोलनकारियों ने धामी सरकार मुर्दाबाद, बेरोजगारों का दमन बंद करो धीरेंद्र प्रताप जिंदाबाद के नारे लगाए।