• Privacy Policy
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • GSTIN – 05AVXPS9385G2Z1
डोब्रे  न्यूज़
Advertisement
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • Become A Reporter
  • Live TV
  • Membership
  • राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन रजिस्टर
No Result
View All Result
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • Become A Reporter
  • Live TV
  • Membership
  • राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन रजिस्टर
No Result
View All Result
Dobry News Logo
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

महाराज को घेरने की विपक्षी कोशिशें हुई नाकाम

dobrynews_alti7a by dobrynews_alti7a
March 14, 2023
in उत्तराखंड, उत्तराखंड प्रदेश, राज्य, राज्य
0
महाराज को घेरने की विपक्षी कोशिशें हुई नाकाम
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गैरसैण। विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज पूरी तैयारी के साथ सदन में पहुंचे और प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष द्वारा दागे गए सवालों का बडे़ ही धैर्य के साथ बेबाकी से जवाब देकर विपक्ष को चारों खाने चित्त कर दिया। उत्तराखण्ड विधानसभा के प्रथम सत्र 2023 के दूसरे दिन मंगलवार को प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज पूरी तैयारी के साथ सदन में पहुंचे और प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष द्वारा दागे गए सवालों का बडे़ ही धैर्य के साथ बेबाकी से जवाब देकर विपक्ष को धराशायी कर दिया। प्रश्नकाल के दौरान विधायक विरेंद्र कुमार लोक ने लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज से प्रश्न किया कि सरकार राज्य के छतिग्रस्त मार्ग को गड्ढा मुक्त करने के लिए क्या कर रही है और राज्य में कितने मार्ग गड्ढों से क्षतिग्रस्त थे।
इसके अलावा विपक्ष के विधायक प्रीतम सिंह ने जानना चाहा कि प्रदेश में कितनी श्रेणियों के मोटर मार्ग विद्यमान हैं और किस श्रेणी के मोटर मार्गो पर सरकार द्वारा गड्ढा मुक्त अभियान चलाया गया है। विपक्ष के प्रश्नों का जवाब देते हुए लोक निर्माण मंत्री ने सदन को अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में शीतकाल के पश्चात कुल क्षेत्र 659 मार्ग गड्ढों से क्षतिग्रस्त थे। राज्य में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग सहित पुल 8436 मार्गों के सापेक्ष सुगम यात्रा के दृष्टिगत मार्गो को गड्ढा मुक्त किए जाने हेतु 659 मार्गों के 3086 किलोमीटर लंबाई में पैच मरम्मत कार्य का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 911 किमी लंबाई में माह फरवरी, 2023 तक पैच मरम्मत का कार्य पूर्ण किया गया है तथा अवशेष 2175 किमी लंबाई में पैच मरम्मत कार्य मार्च, 2023 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि यह एक निरंतर प्रक्रिया है और अप्रैल माह में भी कार्यवाही कर दी गई है। लोक निर्माण मंत्री श्री महाराज ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में लोक निर्माण विभाग के अधीन क्षतिग्रस्त 903 राजमार्ग के लक्ष्य के सापेक्ष 244, मुख्य र्मा मेजर डिस्टिक रोड के 421 के लक्ष्य के सापेक्ष 92, अन्य जिला मार्ग लक्ष्य 275 के सापेक्ष 78 और ग्रामीण मार्ग के लक्ष्य के 1344 के सापेक्ष 426 मार्गो को शीत ऋतु के पश्चात गड्ढा मुक्त किया गया है जबकि अन्य कार्यों के लिए अनुबंध कर लिए गए हैं और कार्यवाही युद्ध स्तर पर चल रही है।
सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के मामले में जहां लोनिवि मंत्री ने विपक्ष को सदन में निरुत्तर कर दिया वहीं सत्ता पक्ष के सदस्य बृज भूषण गैरोला ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से जानना चाहा कि उत्तरकाशी पंचकोसी यात्रा ट्रैक रूट को विकसित करने के लिए सरकार ने क्या योजना बनाई है। सवाल के जवाब में पर्यटन मंत्री ने सदन को बताया कि पर्यटन की दृष्टि से इस हेतु काफी सहायता पहुंचाई गई है।उन्होंने कहा कि 2006 और 2007 में पौराणिक पंचकोसी यात्रा में बासूंगा विकासखण्ड भटवाडी में बडेथी चुंगी से नालूखाला तक 1.30 लाख की लागत से पी.सी. मार्ग एवं रेलिंग का कार्य करवाने के साथ साथ 2014-15 में ग्राम सल्डा से पंचकोसी वारुणी क्षेत्र जगन्नाथ मंदिर के पास चार दीवारी का काम किया गया है। इतना ही नहीं अभी तक उक्त यात्रा मार्ग पर विभिन्न विकास कार्यों के लिए जिला योजना के अंतर्गत 11. 78 लाख की धनराशि निर्गत की जा चुकी है। एक अन्य प्रश्न के जवाब में पर्यटन मंत्री ने कहा कि भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से टिहरी मेगा पर्यटन सर्किट योजना के अंतर्गत टिहरी बांध की झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 2.30 करोड़ की लागत से एक बार्ज का क्रय भी किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि झील प्रभावित क्षेत्र के किन्ही गांवों में जनसंपर्क मार्ग की समस्या है तो इस संबंध में टीएचडीसी और पुनर्वास विभाग के माध्यम से ही मार्ग अथवा अन्य बार्ज की व्यवस्था के संबंध में विचार किया जा सकेगा। प्रश्नकाल के दौरान विधानसभा डोईवाला के अंतर्गत सिंचाई विभाग की क्षतिग्रस्त नेहरों की मरम्मत के सवाल के बारे में सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिंचाई विभाग की 38 नहरें निर्मित हैं, जिनमें से 17 नहरें क्षतिग्रस्त हैं जिनमें से 13 छतिग्रस्त नेहरों की मरम्मत हेतु 1392.95 लाख योजनाएं बनाई जा चुकी हैं तथा चार नेहरू पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा विधानसभा के अन्य सदस्यों द्वारा सिंचाई, पर्यटन और पंचायतीराज विभाग से संबंधित पूछे गए सभी प्रश्नों का कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सदन में बेबाकी से जवाब देकर विपक्ष को निरुत्तर कर दिया।

dobrynews_alti7a
Author: dobrynews_alti7a

Related

Previous Post

विधानसभा सत्र का दूसरा दिनः विपक्ष ने सदन में किया जमकर हंगामा, माइक तोड़ा, कांग्रेसी विधायक एक दिन के लिए निलंबित

Next Post

राज्यपाल को सिख नववर्ष की बधाई दी

dobrynews_alti7a

dobrynews_alti7a

Next Post
राज्यपाल को सिख नववर्ष की बधाई दी

राज्यपाल को सिख नववर्ष की बधाई दी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 122 Followers
  • 124k Subscribers
  • 23.8k Followers
  • 99 Subscribers

Calender

March 2023
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Feb    
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
शासन ने पीआरडी जवानों के लिए रोस्टर लागू करने का दिया निर्देशः मोर्चा

शासन ने पीआरडी जवानों के लिए रोस्टर लागू करने का दिया निर्देशः मोर्चा

July 5, 2021
श्री भुवनेश्वरी शक्तिपीठ के जीर्णोद्धार का कार्य आरंभ

श्री भुवनेश्वरी शक्तिपीठ के जीर्णोद्धार का कार्य आरंभ

July 24, 2021
डॉ. रेखा जैन DSP (पूर्व) , सागर (मप्र) द्वारा वर्तमान में फैल रहे #लवेरिया_रोग की पहचान एवं रोकथाम के उपाय

डॉ. रेखा जैन DSP (पूर्व) , सागर (मप्र) द्वारा वर्तमान में फैल रहे #लवेरिया_रोग की पहचान एवं रोकथाम के उपाय

August 21, 2021
20 हजार रु रिश्वत लेते रजिस्ट्रार रंगे हाथों गिरफ्तार

20 हजार रु रिश्वत लेते रजिस्ट्रार रंगे हाथों गिरफ्तार

April 19, 2021

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

0
गैंगवार के चलते दूसरे गैंग के सरगना की हत्या करने आये 4 शूटर गिरफ्तार

गैंगवार के चलते दूसरे गैंग के सरगना की हत्या करने आये 4 शूटर गिरफ्तार

March 30, 2023
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का निरीक्षण

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का निरीक्षण

March 30, 2023
सीएम ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी

देश के 100 मोस्ट पॉवर फुल इंडियंस की सूची में उत्तराखंड के सीएम धामी भी शामिल

March 30, 2023
राज्य में कृषि एवं औद्यानिकी क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे किसानों को केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

राज्य में कृषि एवं औद्यानिकी क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे किसानों को केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

March 30, 2023

Recent News

गैंगवार के चलते दूसरे गैंग के सरगना की हत्या करने आये 4 शूटर गिरफ्तार

गैंगवार के चलते दूसरे गैंग के सरगना की हत्या करने आये 4 शूटर गिरफ्तार

March 30, 2023
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का निरीक्षण

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का निरीक्षण

March 30, 2023
सीएम ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी

देश के 100 मोस्ट पॉवर फुल इंडियंस की सूची में उत्तराखंड के सीएम धामी भी शामिल

March 30, 2023
राज्य में कृषि एवं औद्यानिकी क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे किसानों को केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

राज्य में कृषि एवं औद्यानिकी क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे किसानों को केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

March 30, 2023
डोब्रे  न्यूज़

Dobry News provides you the latest and trending news across the world.

Follow Us

Contact Us

Shri Bhuvneshwari Shakti Peeth
Bhuvneshwari Dham, Gayatri Vihar
Bhoopatwala, Haridwar – 249401
Uttarakhand (INDIA)
Mobile : +91 – 8126644331 / 9412989491
E-mail : officialdobrynews@gmail.com
Website : dobrynews.in

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

© 2021 - Design and Developed by Web Development Agency Traffictail.

No Result
View All Result
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • Become A Reporter
  • Live TV
  • Membership
  • राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन रजिस्टर

© 2021 - Design and Developed by Web Development Agency Traffictail.

WhatsApp us