• Privacy Policy
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • GSTIN – 05AVXPS9385G2Z1
डोब्रे  न्यूज़
Advertisement
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • Become A Reporter
  • Live TV
  • Membership
  • राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन रजिस्टर
No Result
View All Result
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • Become A Reporter
  • Live TV
  • Membership
  • राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन रजिस्टर
No Result
View All Result
Dobry News Logo
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

सीएम ने चंपावत के टनकपुर में 10 दिवसीय सरस आजीविका मेला का किया शुभारंभ

dobrynews_alti7a by dobrynews_alti7a
March 19, 2023
in उत्तराखंड, उत्तराखंड प्रदेश, राज्य, राज्य
0
सीएम ने चंपावत के टनकपुर में 10 दिवसीय सरस आजीविका मेला का किया शुभारंभ
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं उत्तराखंड राज्य विकास ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम्य विकास विभाग उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में टनकपुर में आयोजित सरस मेला 2023 का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। शुभारंभ कार्यक्रम में नन्दा कावैन्ट स्कूल टनकपुर के बच्चों ने स्वागत गीत से श्री धामी का स्वागत किया। उसके बाद राजकीय बालिका इंटर कालेज, टनकपुर के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सरस आजीविका मेले में भारी संख्या में आय लोगों का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि सरस आजीविका मेला अपने-आप में विशिष्ट है, क्योंकि इसका स्वरूप जहां एक ओर मेले जैसा है, वहीं यह व्यापारिक और स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रहे युवाओं और महिलाओं को अपने कार्य का प्रदर्शन करने का एक मंच भी प्रदान करता है।
प्रदेश का संपूर्ण विकास केवल तभी संभव है, जब प्रदेश का प्रत्येक नागरिक अपने-अपने दायित्वों का भली भांति निर्वहन करें। उन्होंने कहा की प्रदेश तभी आगे बढ़ सकता है जब लोग आगे बढ़े इसलिए इस बार गैरसैंण में प्रस्तुत सामान्य बजट को हर वर्ग के उत्थान के लिए रखा है, चाहे किसान हो, बागवानी करने वाला हो, स्वयं सहायता समूह के रूप में कार्य करने वाली महिलाएं हो, चाहे किसी भी क्षेत्र का व्यक्ति हो। इस प्रकार के आजीविका मेलों के माध्यम से जहां एक ओर स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए आत्मनिर्भर भारत मंत्र को भी मजबूती मिलती है। मेले के संचालन से जहां ग्रामीण उत्पादों के विपणन हेतु बाजार उपलब्ध होगा, वहीं देश-विदेश तक इन ग्रामीण उत्पादों के प्रचार प्रसार में सहायता भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि मेले हमारी एकता एवं संस्कृति को बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही व्यापारियों, कलाकारों, कारीगरों आदि को परस्पर अनुभवों के आदान-प्रदान में भी सहायता मिलती है। एक और जहां सरकार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा विभिन्न विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर समूहों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर अधिक से अधिक महिलाओं को अवसर प्रदान कर विकासात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी हेतु उन्हें प्रेरित व प्रोत्साहित भी किया जा रहा है, जिसके चलते विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों में आज महिलाओं की सहभागिता भी बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि सरस मेले में भी महिला समूहों द्वारा विभिन्न स्टालों का संचालन व गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का विपणन आर्थिक सशक्तता की ओर महिलाओं की रुचि को भी प्रदर्शित करता है। यहां उपस्थित महिला संगठनों की सक्रिय भागीदारी, स्थानीय उत्पादों से सजे उत्तराखण्ड राज्य के लगभग 100 से अधिक महिला समूहों के स्टालों का प्रदर्शन तथा महिलाओं का विपणन कौशल इस बात का संकेत है कि महिलाओं को प्रदेश की आर्थिकी से जोड़ने हेतु सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाऐं कारगर साबित हो रही हैं। इस ओर और अधिक कार्य किये जाने की आवश्यकता है, जिससे भविष्य में प्रत्येक क्षेत्र में महिलायें स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बन सकें। सरकार द्वारा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की व्यवसायिक गतिविधियों को गति देने, उनकी आर्थिक सशक्तता बढ़ाने व उन्हें स्थायित्व प्रदान करने के लिए उत्तराखण्ड राज्य के सभी 13 जनपदों के 95 विकासखण्डों में ष्ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजनाष् की शुरूआत की गयी है। इससे निश्चित ही स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सदस्यों में व्यवसाय संचालन एवं विपणन कौशल के साथ साथ स्वावलंबन की भावना भी विकसित होगी और गरीब परिवार की आय में वृद्धि होगी। हमारे राज्य में 4 लाख 22 हजार परिवारों को संगठित कर 56 हजार 3 सौ 62 समूह तथा 5 हजार 7 सौ 18 ग्राम संगठन तैयार किये गये हैं। इन संगठनों को व्यवसायिक गतिविधियों से निरंतर जोड़े रखने के लिए 350 पंजीकृत सहकारिताओं का गठन किया गया है। जिनमें से आज यहां पर उत्तराखण्ड राज्य के सौ से अधिक तथा अन्य राज्यों के पैंतीस से अधिक स्वयं सहायता समूहों के हैंण्डी क्राफ्ट, हैण्डलूम, जैविक उत्पाद एवं स्थानीय व्यंजन आदि के स्टॉल प्रदर्शित किये गये हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। राज्य के लोगों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। ये प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व का ही कमाल है कि आज वैश्विक पटल पर हमारा देश विश्व को एक नई दिशा दिखाने का काम कर रहा है। प्रधानमंत्री जी का हमारी देवभूमि के प्रति विशेष लगाव रहा है और प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व से आज उत्तराखंड राज्य को जी-20 की तीन बैठके आयोजित करने का मौका मिला है, जिसकी प्रथम बैठक 28, 29 और 30 मार्च को रामनगर में होनी है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोकल उत्पादों को बढ़ावाध्बाजार देने के लिए 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन अंतर्गत चंपावत नगर में हिमाद्री इंपोरियम केंद्र का जल्द निर्माण किए जाने, लोहाघाट में रामलीला मंदिर के समीप एक सांस्कृतिक मंच का निर्माण किए जाने, सरस मेले में विभिन्न संसाधनों हेतु विधायक निधि से 20 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आजीविका को मूल बिंदु रखते हुए आज इस मेले का आगाज हुआ है जिसकी सभी को बहुत बहुत बधाई। मेला सामाजिक एकता के प्रतीक ध्वजवाहक होते हैं। उन्होंने कहा कि यह मेला रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा रेनू अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा, प्रदेश मंत्री भाजपा हेमा जोशी पूर्व दर्जा मंत्री हयात सिंह महरा, शिवराज सिंह, शंकर पांडेय, दीपक पाठक, हर्षवर्धन रावत,श्याम नारायण पांडेय, सतीश पांडे, प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार, जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, विभिन्न विभागीय अधिकारी गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आरजे काव्य एवं हेमंत बिष्ट द्वारा किया गया।

dobrynews_alti7a
Author: dobrynews_alti7a

Related

Previous Post

धामी सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर जनपद व ब्लाॅक मुख्यालयों पर होंगे बहुद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर

Next Post

खेल सिखाता है जीवन जीने की कलाः रेखा आर्या

dobrynews_alti7a

dobrynews_alti7a

Next Post
खेल सिखाता है जीवन जीने की कलाः रेखा आर्या

खेल सिखाता है जीवन जीने की कलाः रेखा आर्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 122 Followers
  • 124k Subscribers
  • 23.8k Followers
  • 99 Subscribers

Calender

March 2023
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Feb    
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
शासन ने पीआरडी जवानों के लिए रोस्टर लागू करने का दिया निर्देशः मोर्चा

शासन ने पीआरडी जवानों के लिए रोस्टर लागू करने का दिया निर्देशः मोर्चा

July 5, 2021
श्री भुवनेश्वरी शक्तिपीठ के जीर्णोद्धार का कार्य आरंभ

श्री भुवनेश्वरी शक्तिपीठ के जीर्णोद्धार का कार्य आरंभ

July 24, 2021
डॉ. रेखा जैन DSP (पूर्व) , सागर (मप्र) द्वारा वर्तमान में फैल रहे #लवेरिया_रोग की पहचान एवं रोकथाम के उपाय

डॉ. रेखा जैन DSP (पूर्व) , सागर (मप्र) द्वारा वर्तमान में फैल रहे #लवेरिया_रोग की पहचान एवं रोकथाम के उपाय

August 21, 2021
20 हजार रु रिश्वत लेते रजिस्ट्रार रंगे हाथों गिरफ्तार

20 हजार रु रिश्वत लेते रजिस्ट्रार रंगे हाथों गिरफ्तार

April 19, 2021

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

0
भाजपा के चुनाव अभियान का शुभारंभ मंगलवार को विकासनगर व हल्द्वानी से होगा

भाजपा विधायकों को देगी तीन दिवसीय प्रशिक्षण

March 31, 2023
लोकतंत्र का गला घोट रही भाजपा सरकारः आर्य

लोकतंत्र का गला घोट रही भाजपा सरकारः आर्य

March 31, 2023
बैकडोर भर्ती मामले में हाई कोर्ट ने सरकार से चार सप्ताह में मांगा जवाब

आबकारी निति के मामले में उत्‍तराखंड सरकार को राहत

March 31, 2023
होटल के कमरे से मिला अधेड़ का शव

घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत

March 31, 2023

Recent News

भाजपा के चुनाव अभियान का शुभारंभ मंगलवार को विकासनगर व हल्द्वानी से होगा

भाजपा विधायकों को देगी तीन दिवसीय प्रशिक्षण

March 31, 2023
लोकतंत्र का गला घोट रही भाजपा सरकारः आर्य

लोकतंत्र का गला घोट रही भाजपा सरकारः आर्य

March 31, 2023
बैकडोर भर्ती मामले में हाई कोर्ट ने सरकार से चार सप्ताह में मांगा जवाब

आबकारी निति के मामले में उत्‍तराखंड सरकार को राहत

March 31, 2023
होटल के कमरे से मिला अधेड़ का शव

घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत

March 31, 2023
डोब्रे  न्यूज़

Dobry News provides you the latest and trending news across the world.

Follow Us

Contact Us

Shri Bhuvneshwari Shakti Peeth
Bhuvneshwari Dham, Gayatri Vihar
Bhoopatwala, Haridwar – 249401
Uttarakhand (INDIA)
Mobile : +91 – 8126644331 / 9412989491
E-mail : officialdobrynews@gmail.com
Website : dobrynews.in

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

© 2021 - Design and Developed by Web Development Agency Traffictail.

No Result
View All Result
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • Become A Reporter
  • Live TV
  • Membership
  • राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन रजिस्टर

© 2021 - Design and Developed by Web Development Agency Traffictail.

WhatsApp us