best news portal development company in india

पीएम मोदी के दिशा-निर्देश पर 11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर कालकाजीवासियों ने किया योगाभ्यास

SHARE:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देश पर यमुना परिवार काउंसिल व कालकाजी पीपल्स फाउंडेशनके संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 11वां ‘अंतराष्ट्रीय योग दिवस’ का विशेष कार्यक्रम श्री दुर्गा माता मंदिर, गली नं0-15-16, गुरू रविदास मार्ग, गोविन्दपुरी, कालकाजी, दक्षिण दिल्ली में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस मौके पर कालकाजी क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और सभी ने मिलकर योगाभ्यास किया। ’इस कार्यक्रम की अध्यक्षता यमुना परिवार काउंसिल के निदेशक कपिल गर्ग ने की। साथ ही इस मौके पर कालकाजी पीपल्स फाउंडेशन की संस्थापिका व भाजपा, दक्षिण दिल्ली की जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कंचन गर्ग मौजूद रहीं। इस पावन अवसर पर दिल्ली से ’योगाचार्य वृजेश कुमार गौड़ व मुकेश सोलंकी ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से आये सभी योग साधकों को योग का प्रशिक्षण दिया और सभी योग साधकों को योगाभ्यास भी करवाया। योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। योग कार्यक्रम के उपरान्त आये हुए सभी यमुना भक्तों को यह भी दिशा-निर्देश दिया गया कि यदि वे प्रतिदिन प्रातः योगाभ्यास इसी प्रकार करते रहेंगे तो निश्चित रूप से उनका स्वास्थ्य निरोग रहेगा और वे हर प्रकार की बीमारियों से वंचित रहेंगे।
साथ ही इस मौके पर अपने वक्तव्य में कपिल गर्ग ने बताया कि 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि, निष्ठा और अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप आज योग भारत की सीमाओं से आगे बढ़कर समस्त विश्व को संतुलन, स्वास्थ्य और आत्मचिंतन का मार्ग दिखा रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज दिल्ली प्रदेश भी आगे बढ़ रहा है। योग का अभ्यास करके हम शांत और स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। जो लोग तनाव मुक्त और केंद्रित जीवन जीना चाहते हैं उन्हें दैनिक आधार पर योग का अभ्यास करना चाहिए। आज 11 वीं बार पूरा विश्व एक साथ योग कर रहा है, यह भारत के लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री जी ने आज अपने उदबोधन में यह बताया कि योग का सीधा अर्थ होता है जुड़ना, देखिए किस प्रकार योग ने पूरे विश्व को जोड़ रखा है। योग सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं, यह मन की शांति, आत्मजागृति और जीवन में सामंजस्य का अनमोल उपहार है। यह चेतना को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का शक्तिशाली साधन है। आइए, योग को जीवन में अपनाएं और एक स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण करें। इस योग कार्यक्रम के महत्व को दर्शाते हुए उन्होंने बताया कि कालकाजी क्षेत्र के जन-जन तक यह अभियान पहुँचाना तथा स्वस्थ कालकाजीवासियों के जीवन शैली को प्रोत्साहित करना ही हमारा मूल उद्देश्य है।
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस अवसर पर दिल्ली से नवीन गोयल ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ‘जुम्बा डांस कला’ का प्रदर्शन भी किया, जिससे सभी योग साधक मग्नमुग्ध होकर भाव-विभोर हो गये। इस मौके पर कपिल गर्ग ने अंत में यह भी बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्मबल को मजबूती भी प्रदान करता है। शरीर मजबूत, मन स्थिर और ऊर्जा की असीम कृपा ही योग की ताक़त है। आज योग एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करने के लिए योग बेहद महत्वपूर्ण है। योग मानव शरीर की एक ऐसी जरूरत है, जिसके अभ्यास के हजारों फायदे हैं। भारत का योग मंत्र अब पूरी दुनिया का जीवन मंत्र बन चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और सतत प्रयासों से आज योग पूरे भारत में ही नहीं बल्कि न्यूयॉर्क की गलियों से लेकर टोक्यो के पार्कों तक गूंज रहा है। इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आइए हम सब मिलकर संकल्प लें। हर दिन योग करें, हर दिन स्वस्थ रहें, हर दिन खुशहाल बनें। इस अवसर पर वराहपीठाधीश्वर योगी दिवाकर श्री ने अपना बधाई संदेश देते हुए सभी से मोटापे के खिलाफ विजय पाने के अभियान मे तन मन से जुडने के साथ जुलाई माह मे हर दिन एक पेड मॉ के नाम अभियान मे बढ चढ़कर हिस्सा लेने का संदेश दिया।

Dobry News
Author: Dobry News

Leave a Comment