best news portal development company in india

ई-रिक्शा से टकराई तेज रफ्तार कार, एक की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

SHARE:

देहरादून। पटेलनगर थाना क्षेत्र के अंर्तगत मेहूवाला में कार और ई-रिक्शा की आमने सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्प्ताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात ई-रिक्शे में सवार होकर कुछ लोग अपने घर जा रहे थे। उस दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हे टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शे में सवार सभी चार लोग घायल हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहंुची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने राजू नामक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ृमृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देकर फरार हुए कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Dobry News
Author: Dobry News

Leave a Comment