best news portal development company in india

अनियमितत्ता पाए जाने पर दो सोडा फैक्ट्री सील

SHARE:

हरिद्वार। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो सोडा फैक्ट्रियों को सील कर दिया । इन फैक्ट्रियों में सोडा बनाये जाने के मानक पूरे नहीं किये जा रहे थे। सिडकुल ओर निर्मला छावनी में चल रही इन सोडा फैक्ट्री में से एक के पास तो लाइसेंस ही नहीं था जबकि दूसरी फैक्ट्री के लाइसेंस को निरस्त कर उसके सैम्पल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश के बाद कावड़ मेले के दृष्टिगत पेय पदार्थों की शुद्धता को जांचने की दृष्टि से दो जगह छापेमारी की गई। जिसमें से एक फैक्ट्री बिना लाइसेंस चल रही थी। इस सोडा यूनिट में भारी अनियमितता पाई गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल इसे बंद करवाया गया है। दूसरी सिडकुल स्थित सोडा यूनिट का लाइसेंस निरस्त कर उसके सैम्पल जांच के लिए भेज दिए गये है।
बता दें कि गर्मी में राहत देने के नाम पर लोगों को सेहत बिगाड़ने वाला खतरनाक लिक्विड बनाया जा रहा था। शिकंजी को सोडा सोडियम बेंजोएट नामक केमिकल से तैयार किया जाता था। सोडियम बेंजोएट एक सफेद रंग का गंधहीन क्रिस्टलीय पाउडर होता है, जिस का सेवन करने से उल्टी, पेट दर्द जैसी समस्या हो जाती है। ऊपर से जिस पानी से सोडा तैयार हो रहा था उसकी भी शुद्धता जांच के घेरे में है।

Dobry News
Author: Dobry News

Leave a Comment