best news portal development company in india

सिरोबगड़ डेंजर जोन सक्रिय, आम जनता परेशान

SHARE:

रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ हाईवे का सिरोबगड़ डेंजर जोन बरसात में एक बार फिर से चारधाम यात्रा के साथ ही रुद्रप्रयाग व चमोली जनपद की जनता के लिये नासूर बन गया है। सिरोबगड़ में लगातार गिर रहे बोल्डरों के कारण घंटों तक यातायात बाधित हो रहा है। जिस कारण यात्री व स्थानीय लोग यही फंस रहे हैं। बुधवार सांय तो बद्रीनाथ हाईवे सिरोबगड़ के अलावा नरकोटा के निकट बंद हो गया। जिस कारण कई लोगों को अपनी राते हाईवे पर ही काटनी पड़ी। लगातार हाईवे पर गिर रहे बोल्डरों के कारण दुर्घटना का भी खतरा बना हुआ है।
बद्रीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ डेंजर जोन वर्षों से नासूर बना हुआ है। इन दिनों यह जोन सक्रिय है और बरसात होते ही यहां पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा व बोल्डर गिर रहे हैं। बुधवार दोपहर बाद से यहां पर लगातार बोडल्र गिर रहे थे। जिस कारण बुधवार रात भर यहां पर आवाजाही ठप रही। गुरूवार को भी लगातार बारिश होने के कारण बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी रहा। जिस कारण दोपहर तक आवाजाही नहीं हो पाई। इस बीच धारी देवी से लेकर नरकोटा तक लंबा जाम लग गया। कई वाहन और यात्री तो रात के समय भी हाईवे पर ही फंसे रहे।
दूसरी ओर नरकोटा के निकट पहाड़ी से हाईवे पर पत्थरों की बरसात हो रही है। लगातार गिर रहे बोल्डरों के कारण यहां पर भी आवाजाही करना मुश्किल हो गया है। बुधवार सांय को यहां पर लगातार बोल्डर गिरते रहे। जिस कारण यात्रियों व अन्य लोगों को रुद्रप्रयाग ही रोकना पड़ा और रात भर यहां भी आवाजाही बंद रही। कुल मिलाकर नरकोटा से लेकर सिरोबगड़ तक हाईवे पर आवाजाही करना मुश्किल भरा हो रहा है। आम जनता के साथ ही यात्रियों को भारी परेशानियोें का सामना करना पड़ रहा है। यात्री समय पर अपनी यात्रा नहीं कर पा रहे हैं। जबकि स्थानीय लोग भी काफी परेशान हैं। घंटों तक लग रहे जाम के कारण अत्यधिक परेशानियां हो रही हैं। साथ ही समय पर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है।

Dobry News
Author: Dobry News

Leave a Comment