best news portal development company in india

गुरु हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया

SHARE:

देहरादून। सिख सेवक जत्थे की 63 वीं वर्ष गांठ के उपलक्ष्य में मीरी पीरी के मालिक छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक कथा -कीर्तन के रूप में मनाया गया, इस अवसर पर गुरु साहिब जी बनाई हुई निहंग सिंह जत्थेबंदीओ व गतका की प्रथा को आगे बढ़ाने वाली जत्थेबंदीओ को सम्मानित किया गया।
गुरुद्वारा श्री गुरु नानक निवास, में आयोजित कार्यक्रम में नितनेम के पश्चात भाई गुरदयाल सिंह ने आसा की वार का शब्द गायन किया, सेवक परिवार स. जसपाल सिंह जी के द्वारा रखे हुए श्री अखण्ड पाठ साहिब के भोग के पश्चात हजुरी रागी भाई नरेन्दर सिंह एवं बेबे नानकी सेवक जत्थे ने शब्द गायन किया।  दरबार साहिब श्री अमृतसर से आए हुए भाई वीरेंद्र सिंह के हजुरी रागी ने पंज प्याले पंज पीर छटम पीर बैठा गुर भारी का शब्द गायन किया, गुरुद्वारा सिंह सभा के हेड ग्रंथी ज्ञानी शमशेर सिंह ने कहा कि गुरु हरगोबिंद साहिब का जीवन एक बड़े योद्धा के रूप में व परोपकारी वाला रहा है मीरी -पीरी की दो तलवारें पहन कर गुरु जी ने धर्म और राजनीति का सुमेल किया। दरबार श्री अमृतसर से पधारे भाई लखविन्द्र सिंह जी ने शब्द ”सो सतगुरु प्यारा मेरा नाल है ” का गायन कर संगत को निहाल किया। प्रधान स. गुलजार सिंह ने संगत को प्रकाश पर्व की वधाई दी।
सरदार गुलजार सिंह के द्वारा गु. श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान स.गुरबक्श सिंह राजन को उनके सहयोग हेतु सम्मान चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया व श्याम अग्रवाल राज्य मंत्री, सुनील उनियाल गामा पूर्व मेयर, अशोक वर्मा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जत्थे कि तरफ से आया सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटीयो का सिरोपा भेट कर सम्मन किया। मंच का संचालन महासचिव दविदर सिंह भसीन ने किया व आई हुई साध संगत का सहयोग हेतु धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। सब के भले की अरदास हेड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह ने की। कार्यक्रम के पश्चात संगत ने गुरु का लंगर प्रसाद छका। इस अवसर पर जत्थे के प्रधान स. गुलजार सिंह, महासचिव दरिंद्र सिंह भसीन, उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह कोहली, आर एस राणा,मनजीत सिंह, कोषाध्यक्ष सतनाम सिंह, सचिव अरविन्दर सिंह, गुरप्रीत सिंह जौली, गु. सिंह सभा के प्रधान गुरबक्श सिंह राजन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी, कोषाध्यक्ष, जत्थे के जत्थेदार सोहन सिंह,सुरजीत सिंह जुतले, हरप्रीत सिंह छाबड़ा, पूर्व मेयर गामा, अरविन्द सिंह, गुरदियाल सिंह, लंगर सेवा स. इन्दर सिंह, हरभजन सिंह, दविंदर सिंह सहदेव, दिलबाग सिंह,जगमोहन सिंह  अरविन्द सिंह आदि कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलने में सहयोग प्रदान कर रहे थे।

Dobry News
Author: Dobry News

Leave a Comment