best news portal development company in india

दून में डेंगू के मरीजों की संख्या पहुंची 141

SHARE:

देहरादून। जिले में डेंगू के पांच नए मरीज मिले हैं। इन मरीजों को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल और ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरीजों की संख्या बढ़कर 141 पहुंच गई है। उधर, 74 घरों में डेंगू वायरस का लार्वा भी मिला, जिसे नष्ट कराया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि डेंगू के नियंत्रण के लिए जिले की सभी चिकित्सा इकाइयां जुटी हुई हैं। सभी इलाकों में लार्वा साइडर के छिड़काव और फॉगिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
मानसून के बीच डेंगू का प्रकोप भी बढ़ रहा है देहरादून में हो रही बारिश के बीच डेंगू के पांच नए मरीज मिले हैं। इनमें तीन श्री महंत इंद्रेश अस्पताल, एक मरीज एम्स ऋषिकेश, जबकि एक मरीज हिमालयन इंस्टीट्यूट जोलीग्रांट में भर्ती है। अभी तक डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 8173 सैंपल कलेक्ट किए जा चुके हैं। देहरादून जिले में अब तक 138 मामले रिपोर्ट हुए हैं। इनमें से 72 ड़ेंगू रोगी देहरादून, 66 मामले बाहर से हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 116 मरीज रिकवर हो गए हैं। फिलहाल 22 डेंगू के केस एक्टिव हैं। जिसमें 11 श्री महंत इंद्रेश अस्पताल, चार हिमालयन अस्पताल जोलीग्रांट, चार मरीज एम्स ऋषिकेश, एक मरीज ग्राफिक एरा अस्पताल और दो मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

Dobry News
Author: Dobry News

Leave a Comment