best news portal development company in india

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान

SHARE:

श्रीनगर गढ़वाल। एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय केंद्रीय विश्वविद्यालय उत्तराखंड ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी शैक्षणिक और शोध क्षमता का प्रभावी प्रदर्शन किया है। विश्वविद्यालय के तीन संकाय सदस्यों और तीन शोधार्थियों को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित किया गया। यह सम्मेलन “जलवायु परिवर्तन, संसाधन, जैव विविधता एवं पर्यावरणीय चुनौतियांरू सतत विकास के मुद्दे और रणनीतियां (सीसीआरबीईएफ-2025)” शीर्षक से सुआन सूनन्था राजभाट विश्वविद्यालय में 22 से 26 जून, 2025 तक संपन्न हुआ।
सम्मेलन के दौरान विश्वविद्यालय के वन एवं प्राकृतिक संसाधन विभाग के डॉ। जितेंद्र सिंह बुटोला को उनके शिक्षण क्षेत्र में नवीन प्रयोगों के लिए “इनोवेटिव एजुकेशनिस्ट अवार्ड”, उद्यानिकी विभाग के डॉ. तेजपाल सिंह बिष्ट को अनुसंधान में उनके योगदान के लिए “विज्ञान भूषण पुरस्कार (वैज्ञानिक उत्कृष्टता)”, और भौतिकी विभाग के डॉ. आलोक सागर गौतम को शिक्षण एवं शोध नवाचारों में उत्कृष्टता के लिए “सर्वश्रेष्ठ संकाय पुरस्कार” से नवाजा गया। इसके साथ ही भूगोल विभाग के तीन शोधार्थियों-आदर्श पंत, वंदना गोस्वामी और मनीषा-को “यंग साइंटिस्ट अवार्ड” से सम्मानित किया गया, जो युवाओं में विज्ञान और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने का प्रतीक है। इन सभी पुरस्कारों का उद्देश्य शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान देना है।
सम्मान समारोह में ये पुरस्कार प्रो. डॉ. थावत्चाई कामोलथाम, निदेशक, कैनाबिस हेल्थ साइंस एंड मेडिकल हर्ब्स प्रोग्राम, और प्रो. डॉ. सोमदेत रुंगस्रीसावत, डीन, एलाइड हेल्थ साइंसेज, सुआन सूनन्था राजभाट विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किए गए। इस अवसर पर अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विद्वानों, वैज्ञानिकों तथा गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। ये उपलब्धि न केवल एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि उत्तराखंड राज्य अत्यंत प्रेरणादायक है। विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं शोध समुदाय ने सभी सम्मानित प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई दी है।

Dobry News
Author: Dobry News

Leave a Comment