• Privacy Policy
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • GSTIN – 05AVXPS9385G2Z1
डोब्रे  न्यूज़
Advertisement
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • Become A Reporter
  • Live TV
  • Membership
  • राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन रजिस्टर
No Result
View All Result
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • Become A Reporter
  • Live TV
  • Membership
  • राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन रजिस्टर
No Result
View All Result
Dobry News Logo
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

सीएम ने किया 50 करोड़ रु. की विकास योजनाओं को लोकार्पण एवं शिलान्यास

dobrynews_alti7a by dobrynews_alti7a
February 21, 2021
in राष्ट्रीय
0
सीएम ने किया 50 करोड़ रु. की विकास योजनाओं को लोकार्पण एवं शिलान्यास
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मिंयावाला में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 50 करोड़ रूपये की विभिन्न विकास योजनाओं को लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि 18 मार्च को राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण हो जायेंगे। प्रदेश की जनता से जो वायदे किये गये, राज्य सरकार उन वायदों को पूरा कर रही है। जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्प है। 2017 में जो विजन डोक्यूमेंट बनाया था, उसमें से 85 प्रतिशत से अधिक कार्य कर चुके हैं। जो घोषणाएं की गई हैं, उनकी नियमित समीक्षा भी की जा रही है। अधिकांश घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं। सड़कों के विकास में विशेष ध्यान दिया गया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पिछले 17 साल में जितनी सड़के बनी लगभग उतनी सड़के पिछले 03 साल और दस माह में राज्य में बनाई गई। इस अवधि में 11 हजार किमी सड़कें बनाई गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र एक रूपये में पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है। अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में 06 लाख पानी के कनेक्शन दिये जा चुके हैं। इसके लिए पहले 2360 रूपये में उपभोक्ता को पानी का कनेक्शन लेना पड़ता था। 2022 तक सबको पानी का कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में भी गरीबों को भी मात्र 100 रूपये में पानी का कनेक्शन दिया जायेगा। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में भी जल जीवन मिशन शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया।
      मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। पति की पैतृक सम्पति में उनको अधिकार दिलाने का कार्य किया है। उत्तराखण्ड यह निर्णय लेने वाला देश का पहला राज्य है। यह सुधार आने वाले समय में समाज की दिशा और दशा को बदलेगा। महिलाओं को अब बैंक लोन लेने में परेशानी नहीं होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि वर्ष 2008 में जब में प्रदेश का कृषि मंत्री था तब जनपद चमोली में मेरी मुलाकात विश्वेश्वरी देवी से हुई। उन्होंने मेरे समक्ष यह बात रखी थी कि पति की संपति में महिलाओं को बराबरी का अधिकार होना चाहिए। तब से मेरे जहन में यह बात थी। जनधन खातों के माध्यम से लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ दिया जा रहा है। राज्य में जल्द घसियारी कल्याण योजना लाई जा रही है। राज्य में हर वर्ष सैकड़ों महिलाओं की जंगल में घास लाने के दौरान अनेक कारणों से मौत हो जाती है। राज्य में इस तरह की कोई घटना न हो, इस योजना के लिए इस बार बजट में प्राविधान कर रहे हैं।    
      मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि संस्थागत सुधार की दिशा में भी राज्य सरकार प्रयासरत है। ई-कैबिनेट के लिए राज्य सरकार को अवार्ड मिला। ई-कैबिनेट से पर्यावरण संरक्षण एवं पेपरलेस कार्यप्रणाली की शुरूआत की गई है। आज राज्य में 150 ऑफिस ई-ऑफिस हो चुके हैं। ग्रीष्म कालीन राजधानी गैरसैंण को भी ई-विधानसभा बनाया जा रहा है। अटल उत्तराखण्ड आयुष्मान योजना के माध्यम से प्रत्येक परिवार को राज्य में 05 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच दिया गया है। इस योजना से अनेक लोग लाभान्वित हुए हैं। राज्य में शहीद सैनिकों एवं अर्द्धसैन्य बलों के शहीदों के आश्रितों को उनकी शैक्षिक योग्यता के अनुसार राज्याधीन सेवाओं में सेवायोजित किया जा रहा है। देहरादून में पंचम धाम सैन्यधाम बनाया जा रहा है। राज्य में 90 प्रतिशत डिग्री कॉलेज के अपने भवन बन चुके हैं। जल्द ही शेष महाविद्यालयों के भवन भी बनाये जायेंगे। भवन के साथ ही महाविद्यालयों को कम्प्यूटर एवं वाई-फाई की सुविधा भी दी जा रही है। राज्य में 500 विद्यालयों में वर्चुअल क्लास चल रही है। 600 और विद्यालयों में जल्द ही वर्चुअल क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। इस वर्ष मार्च-अप्रैल तक सौंग बांध के शिलान्याश के प्रयास किये जा रहे हैं। शिलान्यास के बाद 15 माह में यह बांध बनकर तैयार हो जायेगा। रिस्पना के पुनर्जीवन के लिए प्रयास किये जा रहे है। हरेला पर्व पर 16 जुलाई को प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जायेगा। 16 जुलाई को एक-एक वृक्षारोपण का सबको संकल्प लेना होगा। इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, मेयर सुनील उनियाल गामा, राज्य मंत्री राजकुमार पुरोहित, राजपाल सिंह रावत, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

dobrynews_alti7a
Author: dobrynews_alti7a

Related

Previous Post

इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का हुआ शुभारम्भ

Next Post

“आई.आई.एल., सतत शिक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देगा”: न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित

dobrynews_alti7a

dobrynews_alti7a

Next Post
“आई.आई.एल., सतत शिक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देगा”: न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित

“आई.आई.एल., सतत शिक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देगा”: न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 123 Followers
  • 124k Subscribers
  • 23.8k Followers
  • 99 Subscribers

Calender

February 2021
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
« Jan   Mar »
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
शासन ने पीआरडी जवानों के लिए रोस्टर लागू करने का दिया निर्देशः मोर्चा

शासन ने पीआरडी जवानों के लिए रोस्टर लागू करने का दिया निर्देशः मोर्चा

July 5, 2021
श्री भुवनेश्वरी शक्तिपीठ के जीर्णोद्धार का कार्य आरंभ

श्री भुवनेश्वरी शक्तिपीठ के जीर्णोद्धार का कार्य आरंभ

July 24, 2021
डॉ. रेखा जैन DSP (पूर्व) , सागर (मप्र) द्वारा वर्तमान में फैल रहे #लवेरिया_रोग की पहचान एवं रोकथाम के उपाय

डॉ. रेखा जैन DSP (पूर्व) , सागर (मप्र) द्वारा वर्तमान में फैल रहे #लवेरिया_रोग की पहचान एवं रोकथाम के उपाय

August 21, 2021
20 हजार रु रिश्वत लेते रजिस्ट्रार रंगे हाथों गिरफ्तार

20 हजार रु रिश्वत लेते रजिस्ट्रार रंगे हाथों गिरफ्तार

April 19, 2021

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

0
ओडिशा में भीषण ट्रेन हादसा: 50 लोगों की मौत, 350 से अधिक घायल

ओडिशा में भीषण ट्रेन हादसा: 50 लोगों की मौत, 350 से अधिक घायल

June 2, 2023
जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रही बेटियों को न्याय दे सरकारः पूनम सिंह

जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रही बेटियों को न्याय दे सरकारः पूनम सिंह

June 2, 2023
फिक्की फ्लो ने अनुराग चौहान के साथ प्रेरक सत्र किया आयोजित

फिक्की फ्लो ने अनुराग चौहान के साथ प्रेरक सत्र किया आयोजित

June 2, 2023
सीएम धामी बनबसा में लोगों से मिले व समस्याएं सुनीं

सीएम धामी बनबसा में लोगों से मिले व समस्याएं सुनीं

June 2, 2023

Recent News

Dobry News provides you the latest and trending news across the world.

Follow Us

Contact Us

Shri Bhuvneshwari Shakti Peeth
Bhuvneshwari Dham, Gayatri Vihar
Bhoopatwala, Haridwar – 249401
Uttarakhand (INDIA)
Mobile : +91 – 8126644331 / 9412989491
E-mail : officialdobrynews@gmail.com
Website : dobrynews.in

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

© 2021 - Design and Developed by Web Development Agency Traffictail.

WhatsApp us