• Privacy Policy
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • GSTIN – 05AVXPS9385G2Z1
डोब्रे  न्यूज़
Advertisement
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • Become A Reporter
  • Live TV
  • Membership
  • राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन रजिस्टर
No Result
View All Result
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • Become A Reporter
  • Live TV
  • Membership
  • राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन रजिस्टर
No Result
View All Result
Dobry News Logo
No Result
View All Result
Home अन्तराष्ट्रीय

भारत में बढ़ा कोरोना का खतरा, कई जगह लॉकडाउन

dobrynews_alti7a by dobrynews_alti7a
March 12, 2021
in अन्तराष्ट्रीय, उत्तर प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
0
महाराष्ट्र और केरल में कोरोना के दो नए प्रकार आए सामने
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली। भारत में कोविड-19 के मामले एक बार फिर से बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। आलम ये है कि महाराष्‍ट्र में नागपुर में इसके बढ़ते मामलों को देखते हुए जहां लॉकडाउन लगाया गया है वहीं पंजाब के कुछ इलाकों में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की जा चुकी है। केंद्र और राज्‍य सरकारें दोनों ही स्थिति पर अपनी कड़ी निगाह रखे हुए हैं और लगातार रोकथाम के उपायों की समीक्षा भी की जा रही है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण बेकाबू होता नजर आ रहा हे। ऐसे में यहां के परभणी जिले में भी लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। परभणी में लॉकडाउन शुक्रवार रात 12 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने इसकी जानकारी दी। हालांकि, इस दौरान जरूरत की चीजें लोगों तक पहुंचती रहेंगी।
महाराष्‍ट्र में कोरोना मामलों में आई तेजी के मद्देनजर पहले भी तीन जिलों में लॉकडाउन लगाया गया था। उस वक्‍त कहा गया था कि लोग इसको लेकर लापरवाह हो रहे हैं। वर्तमान में जिन राज्‍यों में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं उनमें महाराष्‍ट्र (7067), पंजाब (667), कर्नाटक (345), गुजरात (239), हरियाणा (259), छत्‍तीसगढ़ (192) और दिल्‍ली (120) हैं। इसके अलावा जहां पर कोरोना के मामलों में जबरदस्‍त गिरावट देखी गई है उनमें केरल शामिल है। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में वर्तमान में एक्टिव मामलों की संख्‍या 197237 है। इसमें बीते 24 घंटों में करीब 8011 मरीजों की वृद्धि हुई है। वहीं अब तक देश में 10953303 मरीज ठीक होकर अस्‍पताल से छुट्टी पा चुके हैं। वहीं कोरोना संक्रमण से मौतों की बात करें तो अब तक इसकी वजह से देश में 158306 मरीजों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान 117 मौत हुई हैं। अकेले 85 फीसद मामले ही महाराष्‍ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु से सामने आए हैं।
एक तरफ जहां भारत में कोरोना के मामलों में तेजी आई है वहीं देश में वैक्‍सीनेशन का काम भी बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक26164920 लोगों का वैक्‍सीनेशन किया जा चुका है। बीते 24 घंटों की ही यदि बात करें तो 480740 लोगों को वैक्‍सीन की खुराक दी गई है। वैक्‍सीन के मामले में जहां राजस्‍थान (2511418) सबसे आगे है। इसके बाद महाराष्‍ट्र (2398401), गुजरात (2173745), पश्चिम बंगाल (2092262), उत्‍तर प्रदेश (1961312), केरल (1346252), मध्‍य प्रदेश (1287974), तमिलनाडु (1205185), बिहार (1179290), आंध्र प्रदेश (981721) है। राजधानी दिल्‍ली की बात करें तेा यहां पर अब तक 690432 लोगों को वैक्‍सीन की खुराक दी जा चुकी है। रॉयटर्स के मुताबिक 119 देशों में वैक्‍सीनेशन का काम शुरू हो चुका है। अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर यदि वैक्‍सीनेशन के काम को देखें तो इसमें सबसे आगे इजरायल है जहां पर अब तक जनसंख्‍या के हिसाब से सबसे अधिक लोगों को वैक्‍सीन दी गई है। इसके बाद यूएई, यूके, बहरीन, चिली, अमेरिका, सर्बिया, हंगरी, मोरक्‍को, डेनमार्क, तुर्की, इस्‍तोनिया समेत अन्‍य देश हैं। भारत में दिसंबर 2020 के बाद सबसे अधिक मामले बीते 24 घंटों में सामने आए हैं। वहीं दूसरे देशों की बात करें तो बुल्‍गारिया में लगातार सातवें दिन भी कोरोना के मामलों में तेजी आई है। फिलीस्‍तीन में बीते तीन सप्‍ताह के अंदर 45 फीसद मामले बढ़े हैं। रॉयटर्स के मुताबिक दुनिया के 59 देशों में कोरोना के मामलों में तेजी देखने को आई है। ब्राजील, अमेरिका, फ्रांस, इटली समेत अन्‍य देशों में बड़ी संख्‍या में कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। इसी तरह से मौतों के मामले में भी ब्राजील, अमेरिका, मेक्सिको, रूस और इटली में तेजी देखने को मिली है।

dobrynews_alti7a
Author: dobrynews_alti7a

Related

Previous Post

वैश्विक स्थिरता में क्वाड होगा अहम, वैक्सीन बनाने को लेकर चारों देशों के बीच सहमति के आसार: PM

Next Post

सत्ता में आए तो उत्तराखंड को पूर्ण शराबमुक्त कर देंगे

dobrynews_alti7a

dobrynews_alti7a

Next Post
सत्ता में आए तो उत्तराखंड को पूर्ण शराबमुक्त कर देंगे

सत्ता में आए तो उत्तराखंड को पूर्ण शराबमुक्त कर देंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 122 Followers
  • 124k Subscribers
  • 23.8k Followers
  • 99 Subscribers

Calender

March 2021
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
« Feb   Apr »
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
शासन ने पीआरडी जवानों के लिए रोस्टर लागू करने का दिया निर्देशः मोर्चा

शासन ने पीआरडी जवानों के लिए रोस्टर लागू करने का दिया निर्देशः मोर्चा

July 5, 2021
श्री भुवनेश्वरी शक्तिपीठ के जीर्णोद्धार का कार्य आरंभ

श्री भुवनेश्वरी शक्तिपीठ के जीर्णोद्धार का कार्य आरंभ

July 24, 2021
डॉ. रेखा जैन DSP (पूर्व) , सागर (मप्र) द्वारा वर्तमान में फैल रहे #लवेरिया_रोग की पहचान एवं रोकथाम के उपाय

डॉ. रेखा जैन DSP (पूर्व) , सागर (मप्र) द्वारा वर्तमान में फैल रहे #लवेरिया_रोग की पहचान एवं रोकथाम के उपाय

August 21, 2021
20 हजार रु रिश्वत लेते रजिस्ट्रार रंगे हाथों गिरफ्तार

20 हजार रु रिश्वत लेते रजिस्ट्रार रंगे हाथों गिरफ्तार

April 19, 2021

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

0
भाजपा के चुनाव अभियान का शुभारंभ मंगलवार को विकासनगर व हल्द्वानी से होगा

भाजपा विधायकों को देगी तीन दिवसीय प्रशिक्षण

March 31, 2023
लोकतंत्र का गला घोट रही भाजपा सरकारः आर्य

लोकतंत्र का गला घोट रही भाजपा सरकारः आर्य

March 31, 2023
बैकडोर भर्ती मामले में हाई कोर्ट ने सरकार से चार सप्ताह में मांगा जवाब

आबकारी निति के मामले में उत्‍तराखंड सरकार को राहत

March 31, 2023
होटल के कमरे से मिला अधेड़ का शव

घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत

March 31, 2023

Recent News

भाजपा के चुनाव अभियान का शुभारंभ मंगलवार को विकासनगर व हल्द्वानी से होगा

भाजपा विधायकों को देगी तीन दिवसीय प्रशिक्षण

March 31, 2023
लोकतंत्र का गला घोट रही भाजपा सरकारः आर्य

लोकतंत्र का गला घोट रही भाजपा सरकारः आर्य

March 31, 2023
बैकडोर भर्ती मामले में हाई कोर्ट ने सरकार से चार सप्ताह में मांगा जवाब

आबकारी निति के मामले में उत्‍तराखंड सरकार को राहत

March 31, 2023
होटल के कमरे से मिला अधेड़ का शव

घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत

March 31, 2023
डोब्रे  न्यूज़

Dobry News provides you the latest and trending news across the world.

Follow Us

Contact Us

Shri Bhuvneshwari Shakti Peeth
Bhuvneshwari Dham, Gayatri Vihar
Bhoopatwala, Haridwar – 249401
Uttarakhand (INDIA)
Mobile : +91 – 8126644331 / 9412989491
E-mail : officialdobrynews@gmail.com
Website : dobrynews.in

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

© 2021 - Design and Developed by Web Development Agency Traffictail.

No Result
View All Result
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • Become A Reporter
  • Live TV
  • Membership
  • राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन रजिस्टर

© 2021 - Design and Developed by Web Development Agency Traffictail.

WhatsApp us