विकासनगर। कांग्रेस के युवा नेता शुभम भटनागर के आकस्मिक निधन से पछवादून क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार डाकपत्थर स्थित शांति धाम में किया गया। उत्तराखंड कांग्रेस सरकार में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री रहे नवप्रभात ने शुभम भटनागर के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि जीवन एवं मृत्यु ईश्वरीय विधान है जिसे टाला नहीं जा सकता, परंतु परिवार के साथ-साथ संपूर्ण पशुपालन क्षेत्र उनकी कमी को हमेशा महसूस करेगा क्योंकि ऐसे समाजसेवी युवा की कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती।
अंतिम संस्कार में परिवार जनों के साथ साथ पूर्व मंत्री नवप्रभात, क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चैहान, जिला पंचायत सदस्य धीरज बॉबी नौटियाल, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, विकासनगर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कितेश जायसवाल, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा, इतेंद्र पुंडीर, राहुल गोयल, हरबर्टपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष पुंडीर, विजय मेहर, दयाल मैहर, विनय जायसवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित रोहिल्ला , दिलीप सिंह, राजीव चैहान, मोहम्मद नईम, रघुनाथ सिंह नेगी, पंडित विजय राम शर्मा, ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू, शम्मी प्रकाश, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, विजय बिष्ट, मुकेश जुयाल, सलमान, क्षितिज वर्मा, डॉक्टर सुभाष चंबेल, डॉक्टर दिनेश चैहान, पूर्व प्रधान सुबोध गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शुभम भटनागर के निधन पर प्रेषित शोक संवेदनाओं में कांग्रेस की पछवादून कार्यकारी जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, जिला अध्यक्ष विजय कुमार एडवोकेट, एससी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय समन्वयक मदनलाल ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।