• Privacy Policy
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • GSTIN – 05AVXPS9385G2Z1
डोब्रे  न्यूज़
Advertisement
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • Become A Reporter
  • Live TV
  • Membership
  • राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन रजिस्टर
No Result
View All Result
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • Become A Reporter
  • Live TV
  • Membership
  • राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन रजिस्टर
No Result
View All Result
Dobry News Logo
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

टिहरी में तिवाड़ गांव में पर्यटन ग्राम चैपाल में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग

dobrynews_alti7a by dobrynews_alti7a
February 25, 2023
in उत्तराखंड, उत्तराखंड प्रदेश, राज्य, राज्य
0
टिहरी में तिवाड़ गांव में पर्यटन ग्राम चैपाल में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई टिहरी/देहरादून। अपने दो दिवसीय टिहरी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ग्राम तिवाड़गांव ( वि०ख० थौलधार) में आयोजित पर्यटन ग्राम चैपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मरोड़ा, तिवाड़ गांव में पर्यावरणविद् स्व० सुंदरलाल बहुगुणा स्मारक बनाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने तिवाड़ गांव एकलिंग का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक संध्या का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में मौजूद ग्राम वासियों, महिलाओ, विभिन्न पर्यटन व्यवसायियों ने पर्यटन पर आधारित ग्राम चैपाल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद अर्पित किया। इस अवसर पर लोगों ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सुझाव दिए एवं पर्यटन से संबंधित समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्यटन नीतियों के सरलीकरण हेतु राज्य सरकार सिंगल विंडो सिस्टम को बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक युवाओं को राफ्टिंग से जोड़ा जाएगा। युवाओं को राफ्टिंग का परमिट मिले इसके लिए सरकार कार्य करेगी। साथ ही एनजीटी द्वारा बीच कैंप हेतु आवंटित स्थानों में बीच कैंप स्थापित हो इसके लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने तिवाड़ गांव में चल रहे 32 होमस्टे की सराहना करते हुए कहा कि यह गांव पूरे राज्य के लिए एक उदाहरण है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज तिवाड़ गांव में आयोजित चैपाल से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई सुझाव जनता के माध्यम से सरकार के सामने आएंगे। राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक राज्यवासी का सहयोग जरूरी है। सरकार एवं जनता आपसी समन्वय से हर असंभव कार्य को संभव करेगी। हमारा राज्य नदियों, पर्वतों, वनों व प्राकृतिक संसाधनों से आच्छादित है। देवभूमि में देवताओं का वास, आशीर्वाद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्पना अनुसार हम उत्तराखंड राज्य के विकास को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार की भूमि से 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का बताया। जिसके परिणाम अब दिखने लगे हैं। उन्होंने कहा स्थानीय लोगों के प्रयास से यह क्षेत्र लगातार आगे बढ़ रहा है। राज्य में अन्य गांव को भी इस गांव के रूप में विकसित किया जाए इस पर सरकार कार्य करेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य निर्माण के दौरान पर्यटन का विकास भी हमारे मूल मंत्र में शामिल था। आज उत्तराखंड राज्य पूरे भारत का एक बड़ा पर्यटन स्थल है। यह देवों की ताकत है जो इस राज्य में इतने लोग आते हैं परंतु उन्हें इस राज्य में ठहराना इस राज्य के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है और वह हम एक अच्छे विकसित पर्यटन स्थल के रूप में कर सकते हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार पर्यटन में आने वाली समस्याओं से भलीभांति वंचित है हम सभी आपसी समन्वय इच्छा शक्ति, संकल्प शक्ति, और सामूहिक शक्ति से हर काम को सरलीकरण कर उसका समाधान करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा आज होमस्टे के लिए मिलने वाली सब्सिडी 33ः से बढ़ाकर 50ः कर दी गई है। राज्य सरकार होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आगामी बजट में राज्य सरकार ने उत्तराखण्ड में रोजगार कृषि बागवानी उद्यान जैसे विभिन्न क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। हमारा संकल्प है कि हम उत्तराखंड राज्य की जीएसडीपी को आने वाले सालों में दुगना करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मंच छोड़ आमजन के बीच जमीन पर बैठे मुख्यमंत्री धामी

पर्यटन पर आधारित चैपाल के दौरान मुख्यमंत्री मंच छोड़ महिलाओं के बीच बैठे और उनसे वार्ता की उन्होंने गांव वासियों का हालचाल जाना, पर्यटन में आने वाली दिक्कतों उनके समाधान एवं सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता के बारे में जानकारी भी ली। इस अवसर पर विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार, देवप्रयाग विनोद कंडारी, घनसाली शक्तिलाल शाह, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी सोना सजवाण, प्रदेश महामंत्री भाजपा आदित्य कोठारी, जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, सीडीओ श्री मनीष कुमार, अध्यक्ष उतरायनी भागीरथी समिति कपिल पंवार, होटल व्यवसाई सहित अन्य मौजूद रहे।

dobrynews_alti7a
Author: dobrynews_alti7a

Related

Previous Post

प्रमोशनः उत्तराखण्ड पुलिस के 406 हेड कांस्टेबल बने अपर उपनिरीक्षक

Next Post

चार धाम यात्रा के लिए अब तक हुए 1,14,553 पंजीकरण

dobrynews_alti7a

dobrynews_alti7a

Next Post
चारधाम के कपाट खुलने पर पर्यटन मंत्री ने दी बधाई

चार धाम यात्रा के लिए अब तक हुए 1,14,553 पंजीकरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 122 Followers
  • 124k Subscribers
  • 23.8k Followers
  • 99 Subscribers

Calender

February 2023
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728  
« Jan   Mar »
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
शासन ने पीआरडी जवानों के लिए रोस्टर लागू करने का दिया निर्देशः मोर्चा

शासन ने पीआरडी जवानों के लिए रोस्टर लागू करने का दिया निर्देशः मोर्चा

July 5, 2021
श्री भुवनेश्वरी शक्तिपीठ के जीर्णोद्धार का कार्य आरंभ

श्री भुवनेश्वरी शक्तिपीठ के जीर्णोद्धार का कार्य आरंभ

July 24, 2021
डॉ. रेखा जैन DSP (पूर्व) , सागर (मप्र) द्वारा वर्तमान में फैल रहे #लवेरिया_रोग की पहचान एवं रोकथाम के उपाय

डॉ. रेखा जैन DSP (पूर्व) , सागर (मप्र) द्वारा वर्तमान में फैल रहे #लवेरिया_रोग की पहचान एवं रोकथाम के उपाय

August 21, 2021
20 हजार रु रिश्वत लेते रजिस्ट्रार रंगे हाथों गिरफ्तार

20 हजार रु रिश्वत लेते रजिस्ट्रार रंगे हाथों गिरफ्तार

April 19, 2021

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

0
भाजपा के चुनाव अभियान का शुभारंभ मंगलवार को विकासनगर व हल्द्वानी से होगा

भाजपा विधायकों को देगी तीन दिवसीय प्रशिक्षण

March 31, 2023
लोकतंत्र का गला घोट रही भाजपा सरकारः आर्य

लोकतंत्र का गला घोट रही भाजपा सरकारः आर्य

March 31, 2023
बैकडोर भर्ती मामले में हाई कोर्ट ने सरकार से चार सप्ताह में मांगा जवाब

आबकारी निति के मामले में उत्‍तराखंड सरकार को राहत

March 31, 2023
होटल के कमरे से मिला अधेड़ का शव

घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत

March 31, 2023

Recent News

भाजपा के चुनाव अभियान का शुभारंभ मंगलवार को विकासनगर व हल्द्वानी से होगा

भाजपा विधायकों को देगी तीन दिवसीय प्रशिक्षण

March 31, 2023
लोकतंत्र का गला घोट रही भाजपा सरकारः आर्य

लोकतंत्र का गला घोट रही भाजपा सरकारः आर्य

March 31, 2023
बैकडोर भर्ती मामले में हाई कोर्ट ने सरकार से चार सप्ताह में मांगा जवाब

आबकारी निति के मामले में उत्‍तराखंड सरकार को राहत

March 31, 2023
होटल के कमरे से मिला अधेड़ का शव

घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत

March 31, 2023
डोब्रे  न्यूज़

Dobry News provides you the latest and trending news across the world.

Follow Us

Contact Us

Shri Bhuvneshwari Shakti Peeth
Bhuvneshwari Dham, Gayatri Vihar
Bhoopatwala, Haridwar – 249401
Uttarakhand (INDIA)
Mobile : +91 – 8126644331 / 9412989491
E-mail : officialdobrynews@gmail.com
Website : dobrynews.in

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

© 2021 - Design and Developed by Web Development Agency Traffictail.

No Result
View All Result
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • Become A Reporter
  • Live TV
  • Membership
  • राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन रजिस्टर

© 2021 - Design and Developed by Web Development Agency Traffictail.

WhatsApp us