• Privacy Policy
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • GSTIN – 05AVXPS9385G2Z1
डोब्रे  न्यूज़
Advertisement
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • Become A Reporter
  • Live TV
  • Membership
  • राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन रजिस्टर
No Result
View All Result
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • Become A Reporter
  • Live TV
  • Membership
  • राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन रजिस्टर
No Result
View All Result
Dobry News Logo
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

सरकार ने तय किये बीआरपी-सीआरपी भर्ती के मानकः डा धन सिंह

dobrynews_alti7a by dobrynews_alti7a
November 6, 2023
in उत्तराखंड, उत्तराखंड प्रदेश, राज्य, राज्य
0
सरकार ने तय किये बीआरपी-सीआरपी भर्ती के मानकः डा धन सिंह
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। राज्य सरकार द्वारा समग्र शिक्षा परियोजना के तहत ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) व संकुल रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) के रिक्त पदों को भरने के लिये शैक्षिक योग्यता निर्धारित कर दी गई है। विद्यालयी शिक्षा विभाग अब राज्य एवं जिला स्तरीय कार्यालयों में पिछले लम्बे समय से रिक्त बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों को आउट सोर्स के माध्यम से भरेगा, जिसमें 10 फीसदी पदों पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी मौका दिया जायेगा।
सूबे में शैक्षिक गतिविधियों में सुधार लाने के दृष्टिगत राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में सरकार ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत पिछले चार वर्षों से रिक्त चल रहे बीआरपी-सीआरपी के पदों के लिये शैक्षिक योग्यता तय कर दी है। बीआरपी-सीआरपी पदों पर नियुक्ति में सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी मौका दिया जा रहा है। सरकार ने इनके लिये 10 फीसदी पद आरक्षित किये हैं। इससे पूर्व इन पदों पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक तैनात किये थे जिस कारण प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा था। जिसको देखते हुये विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सीआरपी-बीआरपी के पदों को आउटसोर्स से भरने का प्रस्ताव राज्य कैबिनेट में रखा। जिसको कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने भर्ती के मानक भी तय कर दिये हैं।
सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन द्वारा राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा को जारी पत्र में स्पष्ट किया है कि ब्लॉक संदर्भ व्यक्ति (बीआरपी) हिन्दी पद हेतु विधि द्वारा स्थापित मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिन्दी विषय में 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर तथा स्नातक स्तर पर हिन्दी एवं संस्कृत मुख्य विषय के साथ 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातक उपाधि धारक पात्र होगा। इसी प्रकार बीआरपी अंग्रेजी के लिये अंग्रेजी में 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर तथा स्नातक स्तर पर अंग्रेजी मुख्य विषय के रूप में 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उपाधि होनी अनिवार्य है। ऐसे ही बीआरपी विज्ञान के लिये भौतिकी, रसायन, जन्तु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान में से किसी एक में 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर तथा भौतिकी, रसायन, जन्तु, वनस्पति विज्ञान में से किन्हीं दो विषयों में 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातक की उपाधि होनी अनिवार्य है। इसी प्रकार बीआरपी गणित के लिये गणित विषय में 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर तथा स्नातक स्तर पर गणित मुख्य विषय के साथ 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातक उपाधि होनी चाहिये। बीआरीपी सामाजिक विज्ञान के लिये अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, भूगोल, इतिहास में से किसी एक में 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर उपाधि तथा अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, भूगोल, इतिहास में से किन्हीं दो विषयों के साथ 55 प्रतिशत अंकों में स्नातक उपाधि होनी अनिवार्य है। इसके अलावा संकुल संदर्भ व्यक्ति (सीआरपी) के लिये विधि द्वारा स्थापित मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 55 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि होनी जरूरी है। इसके साथ ही बीआरीपी व सीआरपी पदों के लिये बीएड की उपाधि के साथ-साथ सीटीईटी अथवा यूटीईटी प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। इसके अलावा कम्प्यूटर में कार्य करने की दक्षता भी जरूरी है। जबकि सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिये बीएड अथवा एलटी अर्हता होनी अनिवार्य है। शासन स्तर पर योग्यता निर्धारित करने के उपरांत अब परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा द्वारा आउटसोर्स एजेंसी का चयन कर बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जानी है। बीआरपी-सीआरपी पदों के लिये आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष व अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है जबकि सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिये अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष तय की गई है, सेवानिवृत्त शिक्षकों के पास चिकित्सा प्रमाण पत्र होना भी जरूरी है।

राज्य में लम्बे समय से बीआरपी-सीआरपी के 955 पद रिक्त चल रहे थे। सरकार ने इन पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरने का निर्णय लिया है। जिसके लिये सेवा शर्तें व शैक्षिक योग्यताएं भी निर्धारित कर दी गई हैं। विभागीय अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं।
डॉ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

dobrynews_alti7a
Author: dobrynews_alti7a

Related

Previous Post

चोरी के मामले में एक आरोपी फरार, तलाश जारीदस लाख का माल बरामद

Next Post

पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोहरू राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस मुस्तैद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 131 Followers
  • 194k Subscribers
  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers

Calender

November 2023
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Oct   Dec »
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
शासन ने पीआरडी जवानों के लिए रोस्टर लागू करने का दिया निर्देशः मोर्चा

शासन ने पीआरडी जवानों के लिए रोस्टर लागू करने का दिया निर्देशः मोर्चा

July 5, 2021
डॉ. रेखा जैन DSP (पूर्व) , सागर (मप्र) द्वारा वर्तमान में फैल रहे #लवेरिया_रोग की पहचान एवं रोकथाम के उपाय

डॉ. रेखा जैन DSP (पूर्व) , सागर (मप्र) द्वारा वर्तमान में फैल रहे #लवेरिया_रोग की पहचान एवं रोकथाम के उपाय

August 21, 2021
श्री भुवनेश्वरी शक्तिपीठ के जीर्णोद्धार का कार्य आरंभ

श्री भुवनेश्वरी शक्तिपीठ के जीर्णोद्धार का कार्य आरंभ

July 24, 2021
20 हजार रु रिश्वत लेते रजिस्ट्रार रंगे हाथों गिरफ्तार

20 हजार रु रिश्वत लेते रजिस्ट्रार रंगे हाथों गिरफ्तार

April 19, 2021

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

0
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की व्यवस्थाओं से जुड़े श्रमिकों, पर्यावरण मित्रों को मुख्यमंत्री ने दिया धन्यवाद

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की व्यवस्थाओं से जुड़े श्रमिकों, पर्यावरण मित्रों को मुख्यमंत्री ने दिया धन्यवाद

December 10, 2023
मुख्यमंत्री ने किया विकास पुस्तिका सशक्त नेतृत्व, समृद्ध उत्तराखण्ड का विमोचन

मुख्यमंत्री ने किया विकास पुस्तिका सशक्त नेतृत्व, समृद्ध उत्तराखण्ड का विमोचन

December 10, 2023
तेजवानी नारी शक्ति सम्मानः विभिन्न क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाली 40 महिलाएं हुईं सम्मानित

तेजवानी नारी शक्ति सम्मानः विभिन्न क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाली 40 महिलाएं हुईं सम्मानित

December 10, 2023
संकल्प यात्रा कार्यक्रम में विभाग दे रहे योजनाओं की जानकारी

संकल्प यात्रा कार्यक्रम में विभाग दे रहे योजनाओं की जानकारी

December 10, 2023

Recent News

Dobry News provides you the latest and trending news across the world.

Follow Us

Contact Us

Shri Bhuvneshwari Shakti Peeth
Bhuvneshwari Dham, Gayatri Vihar
Bhoopatwala, Haridwar – 249401
Uttarakhand (INDIA)
Mobile : +91 – 8126644331 / 9412989491
E-mail : officialdobrynews@gmail.com
Website : dobrynews.in

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

© 2021 - Design and Developed by Web Development Agency Traffictail.

WhatsApp us