नई दिल्ली। डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जो एक बार हो जाने पर ज़िंदगी भर साथ रहती है। इस बीमारी में ब्लड शुगर कंट्रोल करना मुश्किल टास्क होता है। विशेषज्ञों की मानें तो रक्त में शुगर लेवल उच्च रहने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इससे किडनी, लिवर, मस्तिष्क समेत शरीर के कई महत्वपूर्ण अंग प्रभावित होते हैं। डायबिटीज होने की मुख्य वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, ऐसे कई लक्षण हैं, जो मधुमेह के संकेत है। ऐसी स्थिति में लापरवाही बिल्कुल न बरतें और तत्काल नजदीक के डॉक्टर से संपर्क करें। आइए इन लक्षणों के बारे में विस्तार से जानते हैं-जब रक्त में शर्करा स्तर अधिक रहता है, तो किडनी रक्त शोधन का कार्य करना बंद कर देता है। इससे यूरिन में शर्करा स्तर बढ़ने लगता है। इसके चलते पीड़ित व्यक्ति को बार बार पेशाब आता है। इसके अलावा, यह जीवाणु संक्रमण के कारण भी हो सकता है। बार-बार टॉयलेट का यूज करना डायबिटीज के संकेत हैं। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। अगर अचानक तेजी से वजन घटने लगे, तो यह डायबिटीज के प्राथमिक संकेत है। इस स्थिति में शरीर शर्करा का इस्तेमाल नहीं कर पाता है। इसके चलते उर्जा का कार्य शरीर में जमा एक्सट्रा फैट से होता है। इससे वजन तेजी से घटने लगता है। अगर आपका वजन बिना कोशिश के घटने लगा है, तो डॉक्टर से संपर्क करें डायबिटीज के शुरूआती लक्षणों में आंखों से कम दिखने लगता है। विशेषज्ञों की मानें तो मधुमेह से आंखों की रोशनी गायब हो जाती है। ऐसी स्थिति में बिना समय समय बर्बाद कर ब्लड और आइज टेस्ट कराएं।