• Privacy Policy
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • GSTIN – 05AVXPS9385G2Z1
डोब्रे  न्यूज़
Advertisement
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • Become A Reporter
  • Live TV
  • Membership
  • राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन रजिस्टर
No Result
View All Result
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • Become A Reporter
  • Live TV
  • Membership
  • राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन रजिस्टर
No Result
View All Result
Dobry News Logo
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मनुष्य अपने समय की घटनाओं का माध्यम भर होता

dobrynews_alti7a by dobrynews_alti7a
March 3, 2021
in उत्तराखंड, उत्तराखंड प्रदेश, खेल, राज्य, राज्य, राष्ट्रीय
0
मनुष्य अपने समय की घटनाओं का माध्यम भर होता
0
SHARES
51
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोपालगंज। कथाव्यास सर्वेश तिवारी ने कहा हस्तिनापुर में पाण्डवों के राज्याभिषेक के बाद जब कृष्ण द्वारिका जाने लगे तो धर्मराज युद्धिष्ठर उनके रथ पर सवार हो कर कुछ दूर तक उन्हें छोड़ने के लिए चले गए। भगवान श्रीकृष्ण ने देखा, धर्मराज के मुख पर उदासी ही पसरी हुई थी। उन्होंने मुस्कुरा कर पूछा, क्या हुआ भइया? क्या आप अब भी खुश नहीं। प्रसन्न होने का अधिकार तो मैं इस महाभारत युद्ध में हार आया हूँ केशव! मैं तो यह सोच रहा हूँ कि जो हुआ वह ठीक था क्या? युधिष्ठिर का उत्तर अत्यंत मार्मिक था। कृष्ण खिलखिला उठे। बोले, क्या हुआ भइया! यह किस उलझन में पड़ गए आप?
हँस कर टालो मत अनुज! मेरी विजय के लिए इस युद्ध में तुमने जो जो कार्य किया है, वह ठीक था क्या? पितामह का वध, कर्ण वध, द्रोण वध, यहाँ तक कि अर्जुन की रक्षा के लिए भीमपुत्र घटोत्कच का वध कराना, यह सब ठीक था क्या? क्या तुम्हें नहीं लगता कि तुमने अपने ज्येष्ठ भ्राता के मोह में वह किया जो तुम्हे नहीं करना चाहिए था? धर्मराज बड़े भाई के अधिकार के साथ कठोर प्रश्न कर रहे थे। कृष्ण गम्भीर हो गए। बोले, भ्रम में न पड़िये बड़े भइया! यह युद्ध क्या आपके राज्याभिषेक के लिए लड़ा गया था? नहीं! आप तो इस कालखण्ड के करोड़ों मनुष्यों के बीच एक सामान्य मनुष्य भर हैं। आप स्वयं को राजा मान कर सोचें, तब भी इस समय संसार में असंख्य राजा हैं और असंख्य आगे भी होंगे। इस भीड़ में आप बहुत छोटी इकाई हैं धर्मराज, मैं आपके लिए कोई युद्ध क्यों लड़ूंगा? युधिष्ठिर आश्चर्य में डूब गए। धीमे स्वर में बोले- फिर? फिर यह महाभारत क्यों हुआ? यह युद्ध आपकी स्थापना के लिए नहीं, धर्म की स्थापना के लिए हुआ है। यह भविष्य को ध्यान में रखते हुए जीवन-संग्राम के नए नियमों की स्थापना के लिए हुआ है। महाभारत हुआ है ताकि भविष्य का भारत सीख सके कि विजय ही धर्म है। वो चाहे जिस प्रयत्न से मिले। यह अंतिम धर्मयुद्ध है धर्मराज! क्योंकि यह अंतिम युद्ध है जो धर्म की छाया में हुआ है। भारत को इसके बाद उन बर्बरों का आक्रमण सहना होगा जो केवल सैनिकों पर ही नहीं बल्कि निर्दोष नागरिकों, स्त्रियों, बच्चों, यहाँ तक कि सभ्यता और संस्कृति पर भी प्रहार करेंगे। उन युद्धों में यदि भारत सत्य-असत्य, उचित-अनुचित के भ्रम में पड़ कर कमजोर पड़ा और पराजित हुआ तो उसका दण्ड समूची संस्कृति को युगों युगों तक भोगना पड़ेगा।
आश्चर्यचकित युद्धिष्ठर चुपचाप कृष्ण को देखते रहे। उन्होंने फिर कहा, ष्भारत को अपने बच्चों में विजय की भूख भरनी होगी धर्मराज! यही मानवता और धर्म की रक्षा का एकमात्र विकल्प है। इस सृष्टि में एक आर्य परम्परा ही है जो समस्त प्राणियों पर दया करना जानती है, यदि वह समाप्त हो गयी तो न निर्बलों की प्रतिष्ठा बचेगी न प्राण। संसार की अन्य मानव जातियों के पास न धर्म है न दया। वे केवल और केवल दुख देना जानते हैं। ऐसे में भारत को अपना हर युद्ध जीतना होगा, वही धर्म की विजय होगी। युद्धिष्ठिर जड़ हो गए थे, कृष्ण ने उनकी पीठ थपथपाते हुए कहा, मनुष्य अपने समय की घटनाओं का माध्यम भर होता है भइया, वह कर्ता नहीं होता। भूल जाइए कि किसने क्या किया, आप बस इतना स्मरण रखिये कि इस कालखण्ड के लिए समय ने आपको हस्तिनापुर का महाराज चुना है, और आपको इस कर्तव्य का निर्वहन करना है। यही आपके हिस्से का अंतिम सत्य है। युधिष्ठिर के रथ से उतरने का स्थान आ गया था। वे अपने अनुज कृष्ण को गले लगा कर उतर आए। कृष्ण के सामने अभी अनेक लीलाओं का मंच सजा था।

dobrynews_alti7a
Author: dobrynews_alti7a

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री ने भूपतवाला में 150 बेड के बेस अस्पताल व मीडिया सेंटर का किया निरीक्षण

Next Post

महाकुंभः पेशवाई के रंग में रंगी धर्म नगरी, ढोल-दमाऊ की धुन पर नाचे साधु-संत

dobrynews_alti7a

dobrynews_alti7a

Next Post
महाकुंभः पेशवाई के रंग में रंगी धर्म नगरी, ढोल-दमाऊ की धुन पर नाचे साधु-संत

महाकुंभः पेशवाई के रंग में रंगी धर्म नगरी, ढोल-दमाऊ की धुन पर नाचे साधु-संत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 121 Followers
  • 124k Subscribers
  • 23.8k Followers
  • 99 Subscribers

Calender

March 2021
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
« Feb   Apr »
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
शासन ने पीआरडी जवानों के लिए रोस्टर लागू करने का दिया निर्देशः मोर्चा

शासन ने पीआरडी जवानों के लिए रोस्टर लागू करने का दिया निर्देशः मोर्चा

July 5, 2021
श्री भुवनेश्वरी शक्तिपीठ के जीर्णोद्धार का कार्य आरंभ

श्री भुवनेश्वरी शक्तिपीठ के जीर्णोद्धार का कार्य आरंभ

July 24, 2021
डॉ. रेखा जैन DSP (पूर्व) , सागर (मप्र) द्वारा वर्तमान में फैल रहे #लवेरिया_रोग की पहचान एवं रोकथाम के उपाय

डॉ. रेखा जैन DSP (पूर्व) , सागर (मप्र) द्वारा वर्तमान में फैल रहे #लवेरिया_रोग की पहचान एवं रोकथाम के उपाय

August 21, 2021
20 हजार रु रिश्वत लेते रजिस्ट्रार रंगे हाथों गिरफ्तार

20 हजार रु रिश्वत लेते रजिस्ट्रार रंगे हाथों गिरफ्तार

April 19, 2021

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

0
कोसी नदी में गिरी कार, एक की मौत

कोसी नदी में गिरी कार, एक की मौत

March 28, 2023
यूकेएसएसएससी की रद्द हुई भर्ती परीक्षाएं मई माह से शुरू होंगीः मार्तोलिया

यूकेएसएसएससी की रद्द हुई भर्ती परीक्षाएं मई माह से शुरू होंगीः मार्तोलिया

March 28, 2023
मिट्टी के अवैध खनन पर राजस्व विभाग की कार्रवाई, हड़कंप

मिट्टी के अवैध खनन पर राजस्व विभाग की कार्रवाई, हड़कंप

March 28, 2023
आश्रस से तीमारदारों के पैसे संदिग्ध परिस्थितियों में चोरी

रायवाला में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, 75 शिकायतें हुईं दर्ज

March 28, 2023

Recent News

कोसी नदी में गिरी कार, एक की मौत

कोसी नदी में गिरी कार, एक की मौत

March 28, 2023
यूकेएसएसएससी की रद्द हुई भर्ती परीक्षाएं मई माह से शुरू होंगीः मार्तोलिया

यूकेएसएसएससी की रद्द हुई भर्ती परीक्षाएं मई माह से शुरू होंगीः मार्तोलिया

March 28, 2023
मिट्टी के अवैध खनन पर राजस्व विभाग की कार्रवाई, हड़कंप

मिट्टी के अवैध खनन पर राजस्व विभाग की कार्रवाई, हड़कंप

March 28, 2023
आश्रस से तीमारदारों के पैसे संदिग्ध परिस्थितियों में चोरी

रायवाला में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, 75 शिकायतें हुईं दर्ज

March 28, 2023
डोब्रे  न्यूज़

Dobry News provides you the latest and trending news across the world.

Follow Us

Contact Us

Shri Bhuvneshwari Shakti Peeth
Bhuvneshwari Dham, Gayatri Vihar
Bhoopatwala, Haridwar – 249401
Uttarakhand (INDIA)
Mobile : +91 – 8126644331 / 9412989491
E-mail : officialdobrynews@gmail.com
Website : dobrynews.in

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

© 2021 - Design and Developed by Web Development Agency Traffictail.

No Result
View All Result
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • Become A Reporter
  • Live TV
  • Membership
  • राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन रजिस्टर

© 2021 - Design and Developed by Web Development Agency Traffictail.

WhatsApp us