• Privacy Policy
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • GSTIN – 05AVXPS9385G2Z1
डोब्रे  न्यूज़
Advertisement
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • Become A Reporter
  • Live TV
  • Membership
  • राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन रजिस्टर
No Result
View All Result
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • Become A Reporter
  • Live TV
  • Membership
  • राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन रजिस्टर
No Result
View All Result
Dobry News Logo
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

अब एक क्लिक पर मिलेगी पर्यटन की सम्पूर्ण जानकारी

dobrynews_alti7a by dobrynews_alti7a
March 23, 2021
in उत्तराखंड, उत्तराखंड प्रदेश, राज्य, राज्य, राष्ट्रीय
0
अब एक क्लिक पर मिलेगी पर्यटन की सम्पूर्ण जानकारी
0
SHARES
24
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद गढ़ीकैंट में सिंगल विंडो पोर्टल व यूटीडीबी की नई वेबसाईट को लांच किया। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मौजूदा समय में टेक्नोलॉजी का महत्वपूर्ण स्थान है। अब उत्तराखंड पर्यटन भी अपनी नई वेबसाइट टेक्नोलॉजी के जरिए देश-विदेश के पर्यटकों तक अपनी पहुंच बनाने के साथ साथ यहां के पर्यटन को विश्व के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करेगा। गढ़ी कैंट स्थित उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सभागार में आज उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड की नई वेबसाइट और सिंगल विंडो पोर्टल लॉन्च के अवसर पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि वेबसाईट लोगों को एक क्लिक पर सब कुछ एक्सेस करने में आसानी प्रदान करेगी। श्री महाराज ने कहा कि इस वेबसाइट के माध्यम से हमारा प्रयास है कि सभी आवश्यक जानकारीे एक स्थान पर उपलब्ध हो सके, वेबसाइट अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में नियमित रूप से अपडेट की जाएगी। लांच किए गए यूटीडीबी वेबसाईट में पर्यटन क्षेत्र के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए इसे अच्छी तरह से विभाजित किया गया है।
सिंगल विंडो पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन अलग से एक ’टूरिज्म इन्वैस्टर्स वैब पेज’ और ’टूरिज्म इन्वैस्टर्स सिंगल विंडो फैसिलिटेशन मैकेनिज्म’ भी लांच कर रहा है जो उत्तराखंड में निवेश नीति को बढ़ावा देंगे। इससे निवेशकों को राज्य में टूरिज्म प्रोफाइल तथा पर्यटन नीति 2018 के अंतर्गत मिलने वाले इन्सेंटिव व सब्सिडी तथा आगामी प्रोजैक्ट्स के बारे में भी जानकारी मिल सकेगी। वैबसाइट लांच के मौके पर पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए टूरिस्ट पुलिस की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग को राज्य के अंदर ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि जो भी टूरिस्ट यहां आए उससे स्थानीय रेस्टोरेंट्स या होटल निर्धारित शुल्क पर ही खानपान की वस्तुएं उन्हें उपलब्ध करवाएं। पर्यटन मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह टैक्सी चालकों को उनके मोबाइल पर विभिन्न पर्यटन सर्किटों के साथ-साथ अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी भी उपलब्ध करवाएं, जिससे टूरिस्ट गाड़ी में बैठते ही उन स्थानों की जानकारी प्राप्त कर अपनी सुविधा अनुसार घूम सके। पर्यटन मंत्री ने फुट मसाज के लिए किसी एक्सपर्ट से ट्रेडिंग दिये जाने के लिए भी पर्यटन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
वैबसाइट लांच के अवसर पर पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि यह वेबसाइट नए रूप व विषय के साथ और अधिक इंटरैक्टिव है। नई वेबसाइट में स्पाॅट कम्युनिकेशन, गाइड्स की सूची, ट्रैवल आॅपरेटर्स व यात्रा करने वालों के लिए ‘‘लाईव चैटबोट’’ जैसी सुविधाएं हैं, ताकि राज्य में आने वाले पर्यटकों को सारी जानकारी आसानी से मिल सके। उन्होने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि वेबसाईट में मौजूद संपूर्ण जानकारी विशेष रूप से यात्रियों के लिए आसान हो। उत्तराखण्ड राज्य के लोकप्रिय और ऑफबीट स्थलों की जानकारी वेबसाईट में अच्छी तरह से हाई लाईट हो सके इस ओर भी हम ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इस वेबसाईट को उन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है जो उत्तराखंड की खोज करने वाले लोगों को 360 डिग्री की जानकारी प्रदान करेंगे। मुझे यकीन है कि यह वेबसाइट सभी के लिए लाभकारी होगी और देवभूमि, उत्तराखंड में पर्यटकों की अधिक से अधिक लोगों को आकर्षित करेगी।
सिंगल विंडो पोर्टल लांच के बारे मे पर्यटन सचिव ने कहा कि निवेशक 1.5 करोड़ रुपए तक की अधिकतम पूंजी सब्सिडी तथा बहुत से प्रोत्साहन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होने कहा कि इसमें निवेशकों को एक समर्पित रिलेशनशिप मैनेजर भी मिलेगा जो पूरी निवेश प्रक्रिया के दौरान उनका मार्गदर्शन करेगा। उत्तराखंड पर्यटन प्रगति की राह पर आगे बढ़ते हुए निवेशकों के लिए प्रचुर अवसर प्रस्तुत कर रहा है। यह पेज निवेशकों को उत्तराखंड पर्यटन से संबंधित आगामी परियोजनाओं की सूचना देगा तथा उन्हें एक प्लैटफॉर्म मुहैया कराएगा जहां एक सिंगल पॉइंट पर निवेशकों को सभी जानकारियां प्राप्त होंगी। यह एक क्रांतिकारी कदम है जिससे पर्यटन क्षेत्र को बहुत बढ़ावा मिलेगा। इस वेबसाईट का लिंकhttps://investuttarakhand-co/uttarakhandtourism/ है। उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड की नई वेबसाइट और सिंगल विंडो पोर्टल लांच के अवसर पर पर्यटन विभाग के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर. एस. मीणा, निदेशक पर्यटन प्रशांत आर्य, अपर निदेशक पूनम चंद, अपर निदेशक विवेक चैहान, उपनिदेशक योगेंद्र कुमार गंगवार, वरिष्ठ शोध अधिकारी एस.एस. सामन्त सहित जयता चट्टोपाध्याय एवं अभिषेक श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

dobrynews_alti7a
Author: dobrynews_alti7a

Related

Previous Post

राजनीतिक अस्थिरता की ओर बढ़ता महाराष्ट्र, राष्ट्रपति शासन की मांग

Next Post

डाॅ. सुजाता संजय ने उत्तराखंड को किया गौरान्वित

dobrynews_alti7a

dobrynews_alti7a

Next Post
डाॅ. सुजाता संजय ने उत्तराखंड को किया गौरान्वित

डाॅ. सुजाता संजय ने उत्तराखंड को किया गौरान्वित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 129 Followers
  • 194k Subscribers
  • 23.8k Followers
  • 99 Subscribers

Calender

March 2021
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
« Feb   Apr »
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
शासन ने पीआरडी जवानों के लिए रोस्टर लागू करने का दिया निर्देशः मोर्चा

शासन ने पीआरडी जवानों के लिए रोस्टर लागू करने का दिया निर्देशः मोर्चा

July 5, 2021
डॉ. रेखा जैन DSP (पूर्व) , सागर (मप्र) द्वारा वर्तमान में फैल रहे #लवेरिया_रोग की पहचान एवं रोकथाम के उपाय

डॉ. रेखा जैन DSP (पूर्व) , सागर (मप्र) द्वारा वर्तमान में फैल रहे #लवेरिया_रोग की पहचान एवं रोकथाम के उपाय

August 21, 2021
श्री भुवनेश्वरी शक्तिपीठ के जीर्णोद्धार का कार्य आरंभ

श्री भुवनेश्वरी शक्तिपीठ के जीर्णोद्धार का कार्य आरंभ

July 24, 2021
20 हजार रु रिश्वत लेते रजिस्ट्रार रंगे हाथों गिरफ्तार

20 हजार रु रिश्वत लेते रजिस्ट्रार रंगे हाथों गिरफ्तार

April 19, 2021

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

0
प्रदेशभर में आयोजित आयुष्मान सभाओं में जुटे हजारों लोग

प्रदेशभर में आयोजित आयुष्मान सभाओं में जुटे हजारों लोग

October 2, 2023
सूबे में 60 लाख की आभा आईडी, 52 लाख के बने आयुष्मान कार्ड

प्रदेश के 6 आकांक्षी ब्लॉकों में आयोजित होंगे स्वास्थ्य कार्यक्रम

October 2, 2023
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नवनियुक्त दायित्वधारी शिव सिंह बिष्ट को दी बधाई

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नवनियुक्त दायित्वधारी शिव सिंह बिष्ट को दी बधाई

October 2, 2023
आयुष्मान में नौ लाख से अधिक मरीजों का हो चुका है मुफ्त उपचारः डा धन सिंह रावत

आयुष्मान में नौ लाख से अधिक मरीजों का हो चुका है मुफ्त उपचारः डा धन सिंह रावत

October 2, 2023

Recent News

प्रदेशभर में आयोजित आयुष्मान सभाओं में जुटे हजारों लोग

प्रदेशभर में आयोजित आयुष्मान सभाओं में जुटे हजारों लोग

October 2, 2023
सूबे में 60 लाख की आभा आईडी, 52 लाख के बने आयुष्मान कार्ड

प्रदेश के 6 आकांक्षी ब्लॉकों में आयोजित होंगे स्वास्थ्य कार्यक्रम

October 2, 2023
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नवनियुक्त दायित्वधारी शिव सिंह बिष्ट को दी बधाई

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नवनियुक्त दायित्वधारी शिव सिंह बिष्ट को दी बधाई

October 2, 2023
आयुष्मान में नौ लाख से अधिक मरीजों का हो चुका है मुफ्त उपचारः डा धन सिंह रावत

आयुष्मान में नौ लाख से अधिक मरीजों का हो चुका है मुफ्त उपचारः डा धन सिंह रावत

October 2, 2023
डोब्रे  न्यूज़

Dobry News provides you the latest and trending news across the world.

Follow Us

Contact Us

Shri Bhuvneshwari Shakti Peeth
Bhuvneshwari Dham, Gayatri Vihar
Bhoopatwala, Haridwar – 249401
Uttarakhand (INDIA)
Mobile : +91 – 8126644331 / 9412989491
E-mail : officialdobrynews@gmail.com
Website : dobrynews.in

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

© 2021 - Design and Developed by Web Development Agency Traffictail.

No Result
View All Result
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • Become A Reporter
  • Live TV
  • Membership
  • राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन रजिस्टर

© 2021 - Design and Developed by Web Development Agency Traffictail.

WhatsApp us